Job Search

Home » » 5 जाट रेजीमेंट का 81 वां स्थापना दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया

5 जाट रेजीमेंट का 81 वां स्थापना दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया

एक फरवरी को कर्नल शम्भू डिफेन्स एकेडमी में 5 जाट रेजीमेंट का 81 वां स्थापना दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया | इस अवसर पर 5 जाट रेजीमेंट के सैंकड़ों पूर्व सैनिक शामिल हुये| ये पूर्व सैनिक राजस्थान, हरियाणा, उतरप्रदेश सहित देश के विभिन्न भागों से सीकर में आयोजित समारोह में शामिल हुए | ज्ञात हो 5 जाट रेजीमेंट के पूर्व सैनिक हर वर्ष देश के विभिन्न स्थानों पर एकत्र होकर अपनी रेजीमेंट का स्थापना दिवस मनाते हैं, जो उनके दिल में अपनी रेजीमेंट के प्रति भाव प्रदर्शित करता है |



इस बार यह आयोजन राजस्थान के सीकर जिले में स्थित कर्नल शम्भू डिफेन्स एकेडमी, सबलपुरा के प्रांगण में आयोजित किया गया | आपको बता दें कर्नल शम्भूसिंह राठौड़ भी 5 जाट रेजीमेंट में थे | कर्नल शम्भूसिंह राठौड़ की पुत्रवधू सोनिया शेखावत ने सेना में भर्ती की तैयारी करने के इच्छुक अभ्यार्थियों के लिए यह डिफेन्स एकेडमी खोली है | सोनिया शेखावत सीकर की पूर्व जिला प्रमुख पूरण कँवर की पुत्री है | कार्यक्रम में शामिल कई पूर्व सैनिकों ने भारत-चीन व भारत-पाक युद्ध के अपने संस्मरण साझा किये | रिटायर हुए इन सैनिकों का देश की रक्षा के लिए जोश और जूनून आज भी देखने लायक था | कार्यक्रम में शामिल हर पूर्व सैनिक को गर्व था कि वह  देश की सेना का अंग रहा है |  

loading...

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.

Populars

Archive